🔳 सैनिटोरियम – दूनीखाल – रातीघाट बाइपास पर हुआ हादसा
🔳 एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत चालक की मौत
🔳 घटना से पूरे क्षेत्र में पसरा मातम, हर किसी की आंखें हुईं नम
🔳 मोटर मार्ग से खाई की ओर पलटा वाहन
🔳 रिश्तेदार के होटल की ओर रवाना हुए थे वाहन सवार
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

सैनिटोरियम – दूनीखाल – रातीघाट बाइपास पर हुए हादसे में चालक समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू अभियान चलाया। घटनास्थल पर शवों को देख हर किसी की आंखें नम हो गई। घटना की सूचना से आसपास के गांवों से भी ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।
गुरुवार को सैनिटोरियम – दूनीखाल – रातीघाट बाइपास पर ढैला गांव के समीप वाहन यूपी 32 क्यूयू 1874 के खाई की ओर पलटने की सूचना पर हड़कंप मच गया। कोतवाली भवाली व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू अभियान शुरु किया। अभियान में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। हृदयविदारक हादसे में वाहन सवार मेन बाजार खटीमा निवासी भूपेंद्र सिंह चुफाल(48 वर्ष) पुत्र कृपाल सिंह चुफाल उनकी पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल(45) बेटा वाशु चुफाल(19), बेटी रावी (12) तथा वाहन चालक लखनऊ निवासी अनुज कुमार मिश्रा (33) पुत्र रमा सागर मिश्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। मौके पर शवों को देख हर किसी की आंखें नम हो गई। भवाली स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शवों का पोस्टमार्टम किया गया।