🔳 मिशन आरंभ के तहत दिया गया गोल्ड सार्टिफिकेट
🔳 नौनिहालों को प्रारम्भिक शिक्षा के लिए गतिविधियां बढ़ाने का आह्वान
🔳 कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी की गई साझा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

राॅकेट लर्निंग फाउंडेशन के तत्वावधान में हुए मिशन आरंभ कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मानित किया गया। इस दौरान हुए कार्यक्रम में कार्यकताओं को कई अहम जानकारियां भी दी गई।
मिशन आरंभ के तहत हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीपीओ अनीता सक्सेना ने किया। बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न केंद्रों में तैनात हंसा मेहरा, लक्ष्मी देवी, बबली बिष्ट, काजल, मंजू मेहरा, प्रेमा खाती, खष्टी भट्ट, सावित्री बिष्ट तथा लता को बेहतर कार्य करने पर गोल्ड सार्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। सीडीपीओ ने अन्य कार्यकताओं से भी उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया गया। राॅकेट लर्निंग फाउंडेशन की सुनीता उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से कई अहम जानकारियां साझा की‌। बेहतर गतिविधियों के माध्यम से केंद्र को माॅडल केंद्र के रुप में स्थापित किए जाने का आह्वान किया। कार्यकताओं को विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण भी दिया गया‌। बताया की रोचक गतिविधियों के माध्यम से नौनिहालों को बेहतर ढंग से प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकती है‌। इस दौरान कुंती देवी, चंपा देवी, कमला गोस्वामी, गीता गोस्वामी, तारा देवी, किरन आदि मौजूद रहे।