🔳 मनाही के बावजूद लगाते रहे खतरे की डुबकी
🔳 जल विद्युत परियोजना के समीप नहाने से मंडाराता रहा खतरा
🔳 क्षेत्रवासियों के मना करने के बावजूद पर्यटक करते रहे मनमानी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित रामगाढ क्षेत्र में जल विद्युत परियोजना के ठिक नीचे पर्यटकों के नहाने उतरने से हड़कंप मच गया। घंटों तक पर्यटक परियोजना के आसपास डूबकी लगाते रहे। गनीमत रही की बड़ी घटना टल गई। क्षेत्रवासियों ने जल विद्युत परियोजना के आसपास नहाने को प्रतिबंधित किए जाने की मांग उठाई है। योजना के आपरेटर राजेंद्र मनराल के अनुसार कई बार मना करने के बावजूद पर्यटक मनमानी पर आमादा हो जा रहे हैं।
तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही पहाड़ों की सैर पर निकलने वाले पर्यटक जान जोखिम में डाल नदियों में नहाने उतर जा रहे हैं। रविवार को खतरे से अनजान कुछ पर्यटक हाईवे पर वाहन को पार्क कर रामगाढ़ जल विद्युत परियोजना के समीप नहाने पहुंच गए। पर्यटकों के जल विद्युत परियोजना के नजदीक नहाने से उनकी जिंदगी पर खतरा बढ़ गया। घंटों तक डूबी लगा रहे पर्यटकों को आसपास के लोगों ने जल विद्युत परियोजना के नजदीक नहाने से मना भी किया पर पर्यटक मनमानी पर आमादा रहे। पर्यटकों के जाने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली। गनीमत रही की कोई अनहोनी सामने नहीं आई। जल विद्युत परियोजना में तैनात आपरेटर राजेंद्र सिंह के अनुसार लगातार पर्यटकों को मना भी किया जा रहा है पर पर्यटक मनमानी कर रहे हैं। योजना के नजदीक नहाने से कभी भी बड़ी घटना का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने जल विद्युत परियोजना के आसपास आवाजाही सख्ती से प्रतिबंधित किए जाने की मांग उठाई है।
