🔳 हाईवे पर निगलाट क्षेत्र में चलाया गया अभियान
🔳 फायर लाइन के आसपास सफाई कर पीरुल का किया गया निस्तारण
🔳 आग को आबादी तक पहुंचने से रोकने को झाड़ियों का किया गया कटान
🔳 आसपास के लोगों को भी जंगल बचाने को किया जागरुक
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

वन विभाग की विशेष टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित निगलाट क्षेत्र में आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने को फायर लाइन के आसपास सफाई अभियान चलाया। आग को आबादी क्षेत्र में पहुंचने से रोकने को झाड़ियों का कटान कर निस्तारण किया गया। विशेष टीम ने हाईवे किनारे फैले पिरुल को भी एकत्र कर निस्तारण किया।
वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे जंगलात क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर आग की घटनाएं रोकने को पूर्व में बनी फायर लाइन के आसपास सफाई की। आग की लपटों को हाईवे तक पहुंचने से रोकने को झाड़ियों का कटान तथा आसपास फैले पीरुल का निस्तारण किया गया। पांच घंटे से भी अधिक समय तक चले विशेष अभियान के तहत स्थानीय लोगों को जागरुक कर जंगलों को आग से बचाने का आह्वान भी किया गया। आग की घटनाओं की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने की अपील भी की गई। जंगल की आग को आबादी तक पहुंचने से रोकने के लिए वन विभाग की टीम ने आबादी क्षेत्र की ओर भी फायर कंट्रोल का कार्य किया। इस दौरान फाॅरेस्टर सूरज बिष्ट, शांति जोशी, गोपाल पंत, अमित कुमार, अशोक कुमार, प्रेम पाल, पूरन सिंह, जाकिर खान आदि वनकर्मी जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *