🔳 कई बार ट्रांसफार्मर हटाने की उठ चुकी मांग बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
🔳 लगातार अनदेखी से क्षेत्रवासियों में बढ़ने है लगी नाराजगी
🔳 विद्युत विभाग पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
🔳 ग्रामीणों ने जताया कभी भी बड़ी अनहोनी का अंदेशा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट से सटे अमेल ग्राम पंचायत के तोक खैराली में लगे ट्रांसफार्मर से खतरा बढ़ने व लगातार मांग उठाए जाने के बावजूद विद्युत विभाग के सुध न लिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ने लगी है। ग्रामीणों ने कभी भी बड़ी अनहोनी का अंदेशा जता ट्रांसफार्मर को तत्काल दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
खैराली क्षेत्र में आबादी के समीप लगे ट्रांसफार्मर से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। आवाजाही करने में भी लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कई बार आवाज उठाए जाने तथा तत्कालीन जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश के बावजूद आज तक ट्रांसफार्मर नहीं हटाया जा सका है। विद्युत विभाग की अनदेखी से क्षेत्रवासियों में गहरी नाराजगी है। स्थानीय शेखर फुलारा के अनुसार विधायक सरिता आर्या विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर हटाने को विधायक निधि से बजट उपलब्ध कराने की बात कह रही है जबकि विभाग के अधिकारी बजट न मिलने का हवाला दे इतिश्री कर कर दे रहे है। आरोप लगाया की लगातार उपेक्षा की जा रही है। अंदेशा जताया की कभी भी बड़ी अनहोनी भी सामने आ सकती है बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा। पूर्व ग्राम प्रधान पूजा फुलारा, हीरा सिंह, नवीन चंद्र, चंदन सिंह, कांति बल्लभ, दिलिप सिंह आदि ने भी लोगों की जिंदगी को ध्यान में रख तत्काल ट्रांसफार्मर हटाने जाने की मांग उठाई है।
