🔳 श्रमिकों की सुरक्षा को भी उठाए जाएंगे ठोस कदम
🔳 अलर्ट मोड पर आया श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन
🔳 बेतालघाट में कुछ दिन पूर्व अराजकता का मामला आया था सामने
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट क्षेत्र में संचालित उपखनिज पट्टों पर अराजक तत्वों की आवाजाही रोकने व श्रमिकों के परिवारों की सुरक्षा को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। उपखनिज पट्टे पर नशे की हालत में अराजक तत्वों के हो हल्ला करने व माहौल बिगड़ने का मामला उठने के बाद अब प्रशासन सख्ती का मन बना लिया है।
बेतालघाट क्षेत्र में संचालित उपखनिज पट्टे पर बीते दिनों हंगामें का मामला सामने आने पर पट्टों में संचालित श्रमिक दहशत में हैं। परिवार के साथ गुजर बसर को कोसी घाटी पहुंचे मजदूर दिनभर काम में जुटे रहते हैं ऐसे में अराजक तत्वों के नदी क्षेत्र में पहुंचकर हो हल्ला काटने व श्रमिकों के साथ गाली गलौज होने से खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकारी उपखनिज पट्टों की निगरानी व अराजकता रोकने को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन एक्शन मोड पर आ गया है‌। उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार श्रमिकों की सुरक्षा के मद्देनजर उचित दिशा निर्देश दिए जाएंगे वहीं अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे की हालत में उपखनिज पट्टों पर हो हल्ला करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगी। शांति व्यवस्था कतई बिगड़ने नहीं दी जाएगी।