🔳 हेल्पलाइन 112 से मिली सूचना पर हरकत में आई पुलिस
🔳 गांव में पुलिस को देख सख्ते में आए कफुडा गांव के ग्रामीण
🔳 मौके पर पहुंचकर हुआ सगाई का खुलासा, स्वजनों को दी गई हिदायत
🔳 बालिका होने तक शादी न करने की दी चेतावनी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के कफुडा ग्राम पंचायत में नाबालिग की शादी की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस हेल्पलाइन 112 की सूचना पर कोतवाली पुलिस भवाली व क्वारब पुलिस की टीम गांव की ओर रवाना हुई। मौके पर सगाई की रस्म अदायगी की पुष्टि होने पर पुलिस ने स्वजनों को युवक युवती के बालिग होने पर ही विवाह की कड़ी हिदायत दी। घटनाक्रम दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
कोतवाली पुलिस भवाली को 112 से रामगढ़ ब्लॉक के सूदूर कफुडा गांव में नाबालिग की शादी की सूचना मिली। सूचना पर हरकत में आए प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा मत टीम मौके की ओर रवाना हुए। क्वारब चौकी प्रभारी मनोज अधिकारी को भी मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। पुलिस के दल बल के साथ गांव पहुंचने से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से शादी के विषय में जानकारी जुटाना शुरु किया पर गांव में ही एक परिवार में सगाई की रस्म निभाए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस की ने मौके पर पहुंचकर स्वजनों से बात की। लड़का लड़की के बालिग होने तक विवाह न करने की हिदायत दी। स्वजनों ने बताया की लड़की बालिग है पर लड़के के बालिग होने में दो माह शेष है। बालिग होने के बाद ही दोनों की शादी होगी। एसआई आसिफ खान के अनुसार लड़का व लड़की दोनों के स्वजनों को नियमों की जानकारी के साथ ही कड़ी हिदायत दी गई है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।