🔳 गांव को साफ सुथरा बनाने का लिया गया संकल्प
🔳 कूड़ा वाहन के जरिए ही कूड़ा निस्तारण का आह्वान
🔳 स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत हुआ वितरण
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
स्वच्छ भारत मिशन के तहत कुंजगढ घाटी के टूनाकोट ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को निशुल्क कूड़ेदान वितरित किए गए। ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान भी किया गया।
शनिवार को ग्राम प्रधान नवीन मेहरा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों को डस्टबिन वितरित किए गए। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को दो दो कूड़ेदान वितरित कर सूखे व गिले कूड़े को अलग अलग रखने तथा कूडे को कूड़े वाहन के जरिए निस्तारण की अपील की। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील मेहरा ने ग्राम पंचायत को साफ सुथरा बनाए रखने पर जोर दिया। कहा की पंचायत को मिलजुल कर माॅडल पंचायत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इस दौरान शोभा देवी, कमला देवी, शांति देवी, जानकी, चंद्रा देवी, भावना देवी, मीना, हंसी समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
