🔳 नियमों के उल्लघंन पर एसडीएम ने अपनाया सख्त रुख
🔳 बगैर तौल कांटे व सीसीटीवी के संचालित पट्टे की तलब की रिपोर्ट
🔳 खनन विभाग के निरीक्षण में खुली मामले की पोल
🔳 नियमों को ताक पर रख स्टोन क्रशर में ठिकाने लगाया जा रहा उपखनिज
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट के सेठी क्षेत्र में कोसी नदी पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर संचालित किए जा रहा उपखनिज पट्टा प्रशासन के रडार पर आ गया है। बगैर तौल कांटे व सीसीटीवी कैमरे के उपखनिज को स्टोन क्रशर में ठिकाने लगाने पर श्री कैंची धाम एसडीएम ने रिपोर्ट तलब कर ली है। एसडीएम मोनिका के अनुसार अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
सेठी पुल के समय कोसी नदी पर संचालित उपखनिज पट्टा विवादों में आ गया है। बगैर तौल कांटे व सीसीटीवी संचालित न होने का खुलासा होने के बाद अब श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने भी उपखनिज पट्टे की रिपोर्ट तलब कर ली है। बीते रोज खनन विभाग के पट्टे में निरीक्षण के दौरान तौल कांटा व सीसीटीवी कैमरों का संचालन न होने का खुलासा हुआ। नियमों को ताक पर रख उपखनिज को स्टोन क्रशर पर ठिकाने लगाए जाने का मामला सामने आया। खनन विभाग के निरीक्षण के बाद अब एसडीएम मोनिका ने भी सख्त रुख अपना लिया है। उपजिलाधिकारी ने खनन विभाग से रिपोर्ट मांग ली है साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी मामले के जांच के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।