🔳 ग्राम प्रधान ने जल संस्थान को भेजा पत्र
🔳 गर्मियों में जल संकट टालने को बताया जरुरी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में लगे हैंडपंपों को सोलर पैनल से जोड़ने को लेकर ग्राम प्रधान ने जल संस्थान को पत्र भेजा है। आगामी गर्मियों में पेयजल संकट को टालने के लिए हैंडपंपों को सोलर पैनल से जोड़ने को जरुरी बताया है।
गरमपानी खैरना क्षेत्र के लोगों को ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निजात दिलाने को ग्राम प्रधान ऊषा पिनारी ने शनिवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को पत्राचार कर गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में पूर्व से लगे हैंडपंपों को सोलर पैंनल से जोड़ने की मांग उठाई है। बताया की बाजार क्षेत्र में लगे हैंडपंपों को सोलर पैनल से जोड़ने से स्थानीय लोग लाभान्वित हो सकेंगे तथा आसानी से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। ग्राम प्रधान ने मामले को गंभीरता से ले बाजार क्षेत्र में स्थित सेंट्रल बैंक, होटल बस्ती तथा पैट्रोल पंप के समीप लगे हैंडपंपों को सोलर से जोड़ने की मांग उठाई है।