🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ पारायण
🔳 सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध नींब करौरी आश्रम में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का पारायण हो गया। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों बाबा भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। बाबा नींब करौरी के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
शनिवार को धर्माचार्य ने विधि विधान व विशेष मंत्रोच्चार के साथ यजमान देवेंद्र बिष्ट व दीपा बिष्ट से धार्मिक अनुष्ठान पूरे करवाए। कैंची आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में हुई श्रीमद् भागवत कथा के दौरान क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। कथा व्यास पदम् चंद्र उपाध्याय ने बताया की सच्चे मन से ईश्वर की पूजा अर्चना से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। कथा व्यास ने भक्तों से जरुरतमंदों की मदद के साथ ही सनातन धर्म की रक्षा को आगे आने का आह्वान किया। हवन, पूर्णाहुति व व्यास पीठ की महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के सूरी, गडस्यारी, सुनियाकोट, नौगांव, बेड़गाव, काकड़ीघाट, गरमपानी, खैरना, रामगाढ़, सुयालबाड़ी, सुयालखेत समेत तमाम गांवों के सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। सोमवारी बाबा व नींब करौरी बाबा के जयकारों से कोसी नदी के तट पर स्थित आश्रम गुंजायमान हो उठा। आश्रम के मुख्य पुजारी आंनद सिंह गैड़ा की देखरेख में मंदिर प्रबंधन के सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।