🔳 छात्रावास की दयनीय हालत में दिन बीता रहे नौनिहाल
🔳 पंखे, बिजली के तार, टूटी हुई फाॅरसिलिंग बड़ी अनहोनी की ओर कर रही इशारा
🔳 अभिभावकों के बच्चों के नाम कटाने पर भी खड़े हो रहे सवाल
🔳 एसडीएम बोली – विद्यालय प्रबंधन को मिल चुका है बजट, जल्द दुरुस्त होगी व्यवस्था
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) में छात्रावास की स्थिति बद से बद्तर बनी हुई है। बदहाल पंखे, बिजली के तार बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रहे है‌ छत की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। नौनिहाल जान जोखिम में डाल छात्रावास में दिन बीता रहे हैं। अनदेखी से अभिभावकों ने भी चिंता व्यक्त की है।
बच्चे को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिलने के बाद अभिभावक चिंता से मुक्त हो जाते हैं पर जेएनवी गंगरकोट (सुयालबाड़ी) की स्थिति से अभिभावक चिंतित रहते हैं। विद्यालय की स्थिति से अभिभावकों का चिंतित होना लाजिमी ही है। छात्रावास की बदहाल स्थिति व्यवस्था की हकीकत उजागर कर रही है। कमरे में पंखे व बिजली के तोर तथा छत में लगी फाॅरसिलिंग की क्षतिग्रस्त हालत बड़ी दुर्घटना की ओर इशारा कर रही है। बेहतर भविष्य का सपना बुन रहे नौनिहाल बदहाली का दंश झेल रहे हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। छात्रावास की तस्वीर व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही है। बच्चों से कोसों दूर रहने वाले अभिभावक बच्चों के बेहतर भविष्य के सपने देख रहे हैं पर बच्चे बदहाल स्थिति में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।‌ कई अभिभावकों के बच्चों का विद्यालय में चयन होने के बाद कुछ समय बाद ही नाम कटाकर ले जाने का मामला भी सवाल खड़े कर रहा है। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार विद्यालय के निरीक्षण के दौरान स्थित देखी है। छात्रावास की छत की फाॅरसिलिंग व अन्य कार्यों के लिए विद्यालय प्रबंधन को लगभग पंद्रह लाख रुपये की धनराशि मिली है। व्यवस्था में सुधार के भी निर्देश दिए गए हैं।