🔳 जरुरतमंद, गरीब व मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
🔳 12 लाख रुपये की लागत से नौनिहालों के लिए खरीदी गई है सामग्री
🔳 विद्यालय प्रबंधन सदस्यों ने ट्रस्ट का जताया आभार
🔳 प्रत्येक वर्ष शिक्षण सामग्री उपलब्ध है आश्रम ट्रस्ट प्रबंधन
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
श्री कैंची धाम आश्रम ट्रस्ट ने जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में स्थित विद्यालयों में जरुरतमंद, गरीब व मेधावी विद्यार्थियों के लिए लगभग बारह लाख रुपये की लागत की शिक्षण सामग्री अलग अलग विद्यालय प्रबंधन को उपलब्ध करा दी है। आश्रम प्रबंधन ने भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा विद्यालय प्रबंधन सदस्यों को दिया है। शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने पर विद्यालय प्रबंधन सदस्यों ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया है।
सुप्रसिद्ध कैंची आश्रम ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष विभिन्न ब्लॉको के सूदूर गांवों में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत गरीब व मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराता है। शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध होने से विद्यार्थी लाभन्वित होते हैं। इस वर्ष भी आश्रम ट्रस्ट ने बेतालघाट, रामगढ़, कोटाबाग, रामनगर समेत आसपास के तमाम विकासखंडों में स्थित सरकारी विद्यालयों अध्यनरत नौनिहालों के लिए लगभग बारह लाख रुपये की लागत की शैक्षणिक सामग्री विद्यालय प्रबंधन को सौंप दी है। कई विद्यालयों में जरुरतमंद, गरीब व मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करा भी दी गई है। इस वर्ष ट्रस्ट ने 89 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 21 उच्च माध्यमिक विद्यालय, 6 आंगनबाड़ी तथा दो शिशु मंदिरों में अध्ययनरत नौनिहालों के लिए शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई है। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक प्रदीप साह के अनुसार भविष्य में भी नौनिहालों के लिए जरुरत की सामग्री विद्यालयों को उपलब्ध कराई जाएगी।
