🔳 मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत हुई अहम बैठक
🔳 सर्वसम्मति से कई अहम प्रस्ताव किए गए पास
🔳 बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा गांव में हुई बैठक
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा गांव में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पलायन रोकने को सर्वसम्मति से कई अहम प्रस्ताव पास किए गए। ग्राम प्रधान ऊषा पिनारी ने खेती को सुरक्षित करने व ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ पलायन रोकने पर जोर दिया।
मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख अंकित साह की अध्यक्षता में छड़ा गांव में हुई बैठक में कई बिंदुओं पर मंथन हुआ। विभागीय अधिकारियों ने सरकार व विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी साझा कर लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से खेती को पहुंच रहे नुकसान का मुद्दा उठाया। गांव के लोगों को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने को सर्वसम्मति से उद्यानीकरण व तारबाड़, सामुदायिक मुर्गी फार्म, किवी उत्पादन, सिंचाई टैंक निर्माण, मधुमक्खी पालन व पाॅलीहाऊस निर्माण के प्रस्ताव पास किए गए। ग्राम प्रधान ऊषा पिनारी ने प्रस्तावों को तत्काल स्वीकृति की मांग उठाई। इस दौरान बीडीओ पंकज जोशी, ममता बिष्ट, कलावती बिष्ट, विमला बिष्ट, शोभा बिष्ट, सपना पंत, नीमा, बंसती, लीला, दीपा, गीता माया, हंसी, विमला, रमेश बिष्ट, प्रताप सिंह, मदन सिंह, पूरन सिंह, बालम सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *