🔳 जिला पंचायत सदस्य ने बदहाल मार्ग को कराया दुरुस्त
🔳 लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा था मार्ग
🔳 लोडर मशीन की मदद से सुधारें जा सके हालात
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

लंबे समय से बदहाल पड़े मोटर मार्ग को जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा ने विशेष प्रयास कर आवाजाही लायक तैयार करवा क्षेत्रवासियों को राहत उपलब्ध कराई है। मोटर मार्ग के बदहाल होने से तल्ला बर्धो गांव के किसानों को उपज मुख्य सड़क तक पहुंचाने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग से तल्ला बर्धो गांव तक बने तकरीबन एक किमी मार्ग लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा था। मामला जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा तक पहुंचने के बाद जिंप सदस्य ने ग्रामीणों को साथ लेकर मार्ग का निरीक्षण किया। लोडर मशीन की मदद से बदहाल पड़े मार्ग को आवाजाही लायक तैयार करवाया। मार्ग की हालत में सुधार होने से अब गांव के किसान आसानी से उपज को मुख्य सड़क तक पहुंचा सकेंगे। स्थानीय हरेंद्र सिंह, गीता मेहरा, प्रदीप, रवि, शोभा देवी, राधा देवी, मनोज, गणेश सिंह मेहरा, लक्ष्मण सिंह, दीवान सिंह, राजेंद्र सिंह, अनीता देवी, सचिन, दीपक आदि ने लंबे समय से बनी समस्या का समाधान किए जाने पर जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *