🔳 बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों के लिए बताया जरुरी
🔳 बस का संचालन ठप होने से खड़ी हुई समस्याएं गिनाई
🔳 भवाली डिपो से गांवों को बस का संचालन किए जाने पर दिया जोर
🔳 किसानों व विद्यार्थियों को मिल सकेगा लाभ
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों की आवाजाही को भवाली डिपो की बस का संचालन शुरु किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। ग्रामीणों की मांग पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा को बस का संचालन शुरु करवाए जाने को पत्र भेजा है। बताया की बस का संचालन होने से फल व सब्जी उत्पादक पट्टी के किसानों को भी लाभ मिलेगा।
रामगढ़ व बेतालघाट ब्लॉक के हरतोला, हरिनगर, डहरा, उल्गौर, ताड़ीखेत, रुपसिंह धूरा आदि तमाम गांवों को पूर्व में भवाली डिपो से रोडवेज बस का संचालन किया जाता था। बस का संचालन होने से गांवों के लोगों के साथ ही किसानों व नैनीताल स्थित महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी लाभ मिलता पर पिछले कुछ समय से बस का संचालन एकाएक बंद कर दिया गया जिस कारण लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों गांवों के लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट से बस को दोबारा संचालित किए जाने की मांग उठाई। जनहित से जुड़े मामले को गंभीरता से ले सांसद अजय भट्ट ने प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा को बस का संचालन शुरु करवाए जाने को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से बताया है कि बस का संचालन होने से विद्यार्थियों के एक बड़े समूह के साथ ही किसानों को भी लाभ मिलेगा। परिवहन मंत्री से बस का संचालन शुरु करवाए जाने को विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किए जाने पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *