🔳 देवभूमि व प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जताई खुशी
🔳 मेधावी व स्वजनों को दी बधाई, बताया क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि
🔳 क्षेत्र के व्यापारी की बेटी है मेधावी, प्रदेश की वरीयता सूची में पाया तीसरा स्थान
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की वरियता सूची में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी भूमिका व स्वजनों को देवभूमि तथा प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी। भूमिका की सफलता को क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि करार दिया। पदाधिकारियों ने कहा की क्षेत्र के व्यापारियों की बेटी ने सफलता प्राप्त कर व्यापारी समाज को गौरवान्वित किया है।
शनिवार को हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के साथ ही गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के व्यापारी देवेंद्र सिंह जलाल की बेटी भूमिका के प्रदेश की वरीयता सूची में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर पनौरा व प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम नाथ गोस्वामी की अगुवाई में बाजार क्षेत्र में मिष्ठान वितरित किया गया। व्यापारियों ने मेधावी के घर पहुंचकर मेधावी भूमिका व स्वजनों को बधाई दी। व्यापारियों ने कहा कि भूमिका ने व्यापारी समाज को भी गौरवान्वित किया है। इस दौरान भरत जलाल, बसंत गोस्वामी, कन्हैया लाल साह, भूपाल सिंह, राम सिंह, भूपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
