🔳 हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में भूमिका ने तीसरा स्थान प्राप्त कर किया गौरवान्वित
🔳 खैरना बाजार में कपड़ों की दुकान चलाते हैं मेधावी के माता पिता
🔳 इंजीनियर बनकर परिवार व क्षेत्र का नाम आगे बढ़ाना चाहती है भूमिका
🔳 बेटी की सफलता पर कोसी घाटी में दौड़ी खुशी की लहर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
पंडित गोविंद बल्लभ पंत राजकीय इंटर कॉलेज ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर सफलता के झंडे गाड़े हैं। इस वर्ष विद्यालय में अध्ययनरत मेधावी भूमिका जलाल ने शानदार अंकों के साथ प्रदेश की वरीयता सूची में तीसरा स्थान पर जगह बनाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इससे पूर्व भी विद्यमान में अध्ययनरत प्रियांशी साह व अर्जुन सिंह जलाल जैसे मेधावी पूर्व प्रदेश में सफलता का डंका बजा चुके हैं। भूमिका की सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
जीआइसी खैरना में अध्ययनरत भूमिका जलाल ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश की वरीयता सूची में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई करने वाली मेधावी अपनी सफलता का श्रेय पिता देवेंद्र सिंह जलाल व माता कुसुम लता तथा टूयूशन शिक्षक विजय पांडे व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को देती है। भूमिका की इच्छा इंजिनियर बनकर अपने क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन करना है। भूमिका ने प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर खैरना से प्राप्त की है। मेधावी पढ़ाई के साथ ही गरमपानी की रामलीला मंचन में सीता का दमदार अभिनय कर अपनी कला का भी जौहर दिखा चुकी है। पिता देवेंद्र खैरना में रेडिमेट गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं जबकि माता भी दुकान में हाथ बंटाती है। मेधावी की सफलता पर खैरना के साथ ही उनके पैतृक गांव ताड़ीखेत ब्लॉक के जाला गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। भूमिका ने विज्ञान में 100 में से 100 जबकि हिंदी में 98, अंग्रेजी 96, गणित 98, सामाजिक विज्ञान 80, आइटीइएस विषय में 98 अंकों के साथ 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मेधावी की सफलता पर पंचायत प्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
