🔳 आनन फानन में उपचार के लिए पहुंचाया गया सीएचसी गरमपानी
🔳 प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर
🔳 रातीघाट – बुधलाकोट मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना
🔳 जीआइसी रातीघाट में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत हैं घायल
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर जीआइसी रातीघाट में अध्ययनरत छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया। छात्र के कारण की चपेट में आने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया।
शुक्रवार को जीआइसी रातीघाट में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत पाडली गांव निवासी विराट कुमार विद्यालय में इंटरवल के दौरान विद्यालय के समीप ही दुकान से कुछ सामान लेकर विद्यालय को लौट रहा था की तभी वह खैरना बाजार की ओर आ रही कार डीएल 10 सीआर 1684 की चपेट में आ गया। विराट के कार की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो जाने से आसपास मौजूद विद्यार्थियों की चीख पुकार मच गई। हो हल्ला सुन आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे तथा घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। पैर में गंभीर चोट होने से उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। खैरना पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *