🔳 आए दिन दुर्घटनाओं के बावजूद नहीं ली जा रही सुध
🔳 यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ पर आमादा हुए वाहन चालक
🔳 मुनाफे के फेर में यात्रियों की जिंदगी से किया जा रहा खिलवाड़
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाओं के बावजूद पहाड़ की घुमावदार सड़कों पर वाहन चालक यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ पर आमादा है। मुनाफे के फेर में मानक से अधिक यात्रियों को वाहनों में भरकर वाहन चालक खस्ताहाल सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं।
पुलिस प्रशासन लगातार जागरुकता अभियान चलाकर वाहन चालकों को सुरक्षित आवाजाही के प्रति जागरुक कर रहा है पर मनमानी पर आमादा वाहन चालकों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाएं सामने आने के बावजूद ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही करने वाले वाहन चालक मनमानी पर आमादा है। पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंक मुनाफे के फेर में वाहन चालक वाहनों में मानक से अधिक यात्रियों को बैठाकर खस्ताहाल सड़कों पर आवाजाही कर रहे हैं जिससे कभी भी बड़ी अनहोनी सामने आने का अंदेशा बना हुआ है। वाहन के अंदर यात्रियों को ठूंस ठूंस कर भरने के बाद यात्रियों को वाहन के बाहर लटकाकर खतरे का सफर करवाया जा रहा है। कोसी घाटी की तमाम ग्रामीण सड़कों की हालत बद से बद्तर है। सुरक्षित यातायात के ठोस प्रबंध तक नहीं है बावजूद यात्रियों की जिंदगी से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है।
