🔳 वाहनों की कतार के बीच पैदल आवाजाही हुई खतरनाक
🔳 स्कूली बच्चों को भी करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
🔳 बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन, खुली बरसाती नाली व अतिक्रमण जाम का बड़ा कारण
🔳 क्षेत्रवासियों ने समस्या के समाधान की उठाई मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार में जाम एक बड़ी समस्या बन है। सुबह से शाम तक कई बार जाम लगने से आवाजाही करने वाले पर्यटकों व यात्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहे हैं। बाजार में बेतरतीब पार्क वाहन, खुली बरसाती नाली, अतिक्रमण जाम का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही जिसका खामियाजा आवाजाही करने वालों को घंटों तक जाम में फंसकर भुगतान पड़ रहा है।
हाईवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में आए दिन जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। छोटे बड़े वाहनों की कतार के बीच पैदल आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। बाजार क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से जहां तहां पार्क किए गए वाहन, बाजार में जगह जगह खुली बरसाती नाली तथा दुकानों का सामान हाईवे तक फैलाए जाने से जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। आए दिन जाम से स्थानीय लोगों के साथ ही आसपास के गांवों से खरीददारी को बाजार पहुंचने वाले ग्रामीणों को भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जाम की समस्या के समाधान को ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
