🔳 कैंची धाम को बताया अलौकिक शांति का केंद्र
🔳 हनुमान चालीसा का पाठ कर लगाया ध्यान
🔳 देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को की प्रार्थना
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा शरमा की पत्नी रिनिका भुईया शरमा का नाम भी अब बाबा नीम करौरी के भक्तों में शामिल हो गया है। सीएम की पत्नी ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम पहुंचकर बाबा के दर पर मत्था टेक देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधन से बाबा की लीलाओं की जानकारी भी जुटाई।
मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा शरमा की पत्नी रिनिका भुईया शरमा सुप्रसिद्ध कैंची धाम पहुंची। रिनिका भुईया शरमा का आश्रम प्रबंधन ने स्वागत किया। रिनिका ने बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेक हनुमान चालीसा का पाठ किया। करीब घंटे भर ध्यान लगाया। आश्रम को अलौकिक शक्ति का केंद्र बताया। मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक प्रदीप साह ने उन्हें बाबा की लीलाओं की जानकारी दी। बाबा की लीलाओं से संबंधित पुस्तक व कंबल भेंट किया। रिनिका ने दोबारा सीएम के साथ मंदिर आने की बात कही। इस दौरान शैलेश साह, पंकज निगल्टिया, अनिल साह, महेंद्र सिंह, मनीष चौधरी सहित श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन के सदस्य मौजूद रहे।
