🔳 धूमधाम से मनाया गया शिशु मंदिर मोना का वार्षिकोत्सव
🔳 विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
🔳 विद्यालयी विकास को विधायक ने दिए दो लाख रुपये
🔳 भविष्य में भी हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के मोना गांव स्थित स्व. डूगर सिंह सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समा बांधा। विधायक सरिता आर्या ने विद्यालय प्रबंधन की सरहाना कर विद्यालयी विकास को विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
मोना गांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने विद्यालय माहौल व छात्र संख्या की सरहाना कर अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में नौनिहालों का विद्यालय में प्रवेश दिला संस्कारवान शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आंनद सिंह व गोविंद सिंह नयाल ने विद्यालय गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, गुएराती व पंंजाबी लोकनृत्य के साथ ही देश भक्ति से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेलकूद के साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। विधायक ने विद्यालयी विकास को दो लाख रुपये देने की घोषणा कर भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वार्षिकोत्सव में आसपास के गांवों से भी सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इस दौरान ग्राम प्रधान निर्मला जीना, क्षेत्र पंचायत सदस्य भीम बिष्ट, जानकी देवी, प्रमोद कुमार, रमेश सुयाल, हेम राज नयाल, राकेश राणा, देवेंद्र बिष्ट, राकेश कपिल, दीपक रैक्वाल, धीरज नेगी, प्रकाश चंद्र, भूपेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *