🔳 जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पहुंचे कैंची धाम
🔳 मंदिर प्रबंधन से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
🔳 कैंची धाम को बताया अलौकिक शांति का केंद्र
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

जम्मू कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने सुप्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेका। पारिवारिक सदस्यों के साथ पहुंचे मुख्य न्यायाधीश ने हनुमान चालीसा का पाठ कर देश व दुनिया की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। मंदिर समिति पदाधिकारियों से बाबा की लीलाओं की जानकारी जुटाई।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में रोजाना हजारों पहुंच रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक व खेल जगत से जुडी़ हस्तियां बाबा नीम करौरी के अनुयाई हैं। सोमवार को जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली पारिवारिक सदस्यों के साथ कैंची धाम पहुंचे। मंदिर प्रबंधन व श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन की टीम ने आश्रम पहुंचने पर मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया। मुख्य न्यायाधीश ने बाबा के दर पर मत्था टेक हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह ने बाबा की लीलाओं की जानकारी मुख्य न्यायाधीश को दी। मुख्य न्यायाधीश ने कैंची धाम को अलौकिक शांति का केंद्र बताया तथा जल्द दोबारा आने की भी बात कही। एक घंटे से भी अधिक समय तक आश्रम में रुकने के बाद मुख्य न्यायाधीश गंतव्य को रवाना हो गए। इस दौरान एसडीएम मोनिका, तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी, राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे, पूर्व ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *