🔳 दो महीने से सिलेंडर उपलब्ध न होने से सैकड़ों ग्रामीण परेशान
🔳 जंगल से लकड़ियां लाकर चूल्हा जलाना बनी मजबूरी
🔳 लंबे समय से आपूर्ति न होने से पंचायत प्रतिनिधियों में भी नाराजगी
🔳 गांवों में सिलेंडरों की आपूर्ति करवाएं जाने की मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में रसोई गैस संकट गहराने से उपभोक्ताओं को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने सिलेंडर न मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर भी दर्ज करा दी है बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। क्षेत्र के लोगों ने जल्द आपूर्ति न होने पर अब आरपार का ऐलान कर दिया है।
रसोई गैस उपलब्ध कराने के बड़े बड़े दावों के बावजूद गांवों के लोगों को सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे। पिछले दो महीने से सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिल्टोना, सीम, पीपलचौडा, मझेडा, नौडा, दियोलीखेत, कफूल्टा, बारखल, ज्योग्याडी, सिमराड, गडखेत समेत तमाम गांवों में भी दो माह से रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति न होने से लोगों को लकड़ियों के सहारे चूल्हा जलाना मजबूरी बन चुका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद अनदेखी की जा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दीप चंद्र, प्रधान किरन आर्या, विजय कुमार, विमला आर्या समेत तमाम ग्रामीणों ने जल्द रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई। पूर्ति निरीक्षक अनीता पंत के अनुसार तय रोस्टर के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि सभी गांवों में समुचित सिलेंडर भिजवाए जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *