🔳 दो स्टोन क्रशर तथा उपखनिज पट्टों का किया गया निरीक्षण
🔳 क्रशर व उपखनिज पट्टे संचालकों को नियमों के पालन की हिदायत
🔳 अनियमितता कतई बर्दाश्त न करने की चेतावनी
🔳 संयुक्त टीम ने बर्धो, बढेरी समेत आसपास चलाया अभियान
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन व खनन विभाग की संयुक्त टीम के कोसी घाटी में ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम ने स्टोन क्रशर व उपखनिज पट्टों का निरीक्षण किया। संचालकों को नियमों के पालन के निर्देश दिए गए। चेताया की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोमवार को श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी व जिला खनन अधिकारी नवीन पंवार की अगुवाई में दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने बेतालघाट के बढेरी, बर्धो समेत आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। क्षेत्र में स्थित दो स्टोन क्रशर पर पहुंचकर स्टाॅक आदि की जांच की। डंपरों में उपखनिज के अभिलेखों का जायजा लिया। स्टोन क्रशर संचालकों को सीसीटीवी दुरुस्त रखने तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विभागीय टीम ने कोसी नदी में संचालित उपखनिज पट्टों का भी जायजा लिया। पट्टा संचालकों को सीमांकन क्षेत्र के अंदर खनन करने, राॅयल्टी के साथ ही वाहनों के भेजने तथा मानक के अनुसार ही खदान करने के निर्देश दिए। संयुक्त टीम के एकाएक चले अभियान से कोसी घाटी क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। दो टूक कहा की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी, वरिष्ठ सर्वेयर विनोद बाराकोटी, महेंद्र सिंह, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।