🔳 बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम पहुंची जिंप अध्यक्ष
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने सौपा ज्ञापनों का पुलिंदा
🔳 बाजार व अस्पताल में सुविधाओं की उठी पुरजोर मांग
🔳 बेतालघाट पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

मिनी स्टेडियम बेतालघाट में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमाल ने क्षेत्र की समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया। जिला पंचायत सदस्यों, व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापनों का पुलिंदा सौंपा। सीएससी में सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमाल के पहली बार बेतालघाट पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बाजार क्षेत्र में लोगों से मिलने के बाद मिनी स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने क्षेत्र की समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान की बात कही। जिंप सदस्य तरुण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में अल्ट्रासाउंड सेवा, रेडियोलोजिस्ट की तैनाती समेत कई अहम मुद्दे उठाए। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी ने बाजार क्षेत्र में हाईटेक शौचालय निर्माण, टैक्सी स्टैंड निर्माण, पर्यावरण मित्र की तैनाती की मांग उठाई। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने भी विभिन्न समस्याओं के समाधान को ज्ञापन सौंपे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक सरिता आर्या ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा कि राज्य सरकार गांवों के विकास को संकल्पबद्ध है। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आंनद सिंह दरमवाल, जिंप सदस्य संजय बोहरा, यशपाल आर्या, प्रताप बोहरा, मनोज पडलिया, दिलिप सिंह बोहरा, अतुल भंडारी, दयाल दरमाल, राजू जैडा, अखिलेश कुमार, जगत बिष्ट, दयाल मेहरा, पंकज जोशी, आंनद सिंह जैडा, हिमांशु तिवारी, जानकी लोहिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे।