🔳 प्रिंट रेट से अधिक में बेची जा रही अंग्रेजी शराब
🔳 कीमतो को लेकर ग्राहकों व विक्रेता के बीच कई बार हो रही बहस
🔳 हंगामे से क्षेत्र का माहौल खराब होने का अंदेशा
🔳 अधिक किमत पर बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान की दुकान में प्रिंट रेट से भी अधिक की कीमत में धड़ल्ले से हो रही शराब की बिक्री के बावजूद आबकारी विभाग अनदेखी पर आमादा है। ओवररेटिंग के खिलाफ कार्रवाई के दावे बेतालघाट में हवा हवाई साबित हो रहे हैं। ओवररैटिग से ग्राहकों व सेल्समैन के बीच कई बार तीखी बहस भी हो रही है जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ने का अंदेशा भी बना हुआ है।
बेतालघाट बाजार क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान के संचालक मनमानी पर आमादा हो चुके है‌। शराब विक्रेता खुलेआम प्रिंट रेटों से अधिक में शराब की बिक्री पर ग्राहकों को चूना लगा रहे हैं। ओवररेटिंग पर कई बार ग्राहकों व सेल्समैन में तीखी बहस भी हो जा रही है जिससे बाजार क्षेत्र का माहौल भी बिगड़ता जा रहा है। मनमानी कीमतों पर शराब की बिक्री होने से ग्राहक ठगी का शिकार हो रहे हैं। मामले में आबकारी विभाग की अनदेखी से क्षेत्रवासियों में गहरा रोष भी व्याप्त है। लोगों ने प्रिंट रेट से अधिक में बेची जा रही शराब बिक्री पर अंकुश लगाने तथा मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।