🔳 एआरटीओ व तहसीलदार ने चलाया संयुक्त अभियान
🔳 एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
🔳 शहीद बलवंत सिंह भुजान रोड पर चला अभियान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन व परिवहन विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर डंपर चालकों के ताबड़तोड़ चालान किए। संयुक्त टीम के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के अनुसार अभियान नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गुरुवार को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन व परिवहन विभाग की टीम ने शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर पहुंची। मोटर मार्ग पर उपखनिज लेकर आवाजाही कर रहे डंपरों की जांच की गई। एआरटीओ पवन कुमार व तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी ने वाहनों व उपखनिज से संबंधित प्रपत्र जांचें। करीब दस डंपरों में ओवरलोडिंग व अधूरे कागजात पाए जाने पर वाहन चालकों के चालान किए गए। संयुक्त टीम ने बर्धो, बढेरी समेत आसपास विशेष चैकिंग अभियान चलाया। टीम के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई डंपर चालक वाहनों को मोटर मार्ग किनारे खड़े कर गायब हो गए। तहसील ने बताया की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
