🔳 वन संपदा के साथ ही चारा पत्ती जलकर राख
🔳 देखते ही देखते जंगल के बढ़े हिस्से में फैली लपटें
🔳 जंगलों को बचाने के दावे कागजों तक हो रहे समिति
🔳 क्षेत्रवासियों ने जंगलों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की उठाई मांग
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे जंगलों के आग से राख होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एक के बाद एक जंगलों में आग से वन संपदा को खासा नुकसान पहुंच रहा है बावजूद बड़े बड़े दावा करने वाला वन विभाग धरातल में कही नजर नहीं आ रहा।
मंगलवार को हाईवे पर कोसी नदी का जंगल आग से धधक उठा। जंगल क्षेत्र से धुआं उठता देख क्षेत्र के लोग भी सख्ते में आ गए। देखते ही देखते आग की लपटों ने जंगल के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। आग से वन संपदा के साथ ही मवेशियों की चारा पत्ती भी जलकर नष्ट हो गई। आग से जंगली जानवरों को भी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। जंगलों में आग की घटनाओं से ग्रामीणों को आगामी ग्रीष्मकाल में हालात बिगड़ने की चिंता सताने लगी है। क्षेत्र के लोगों ने जंगलों को आग से बचाने को ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठाई है साथ ही जंगलों को आग के हवाले करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई पर भी जोर दिया है।