🔳 लोगों ने बामुश्किल भागकर बचाई जान
🔳 सांडों के टकराव की चपेट में आने से बाल बाल बचे कई बाइक सवार
🔳 गौवंशीय पशुओं की बढ़ती संख्या से बाजार में आवाजाही हुई खतरनाक
🔳 क्षेत्रवासियों ने पशुओं को गौसदन भेजने की उठाई मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तहसील मुख्यालय के गेट के समीप दो सांडों की भिड़ंत से अफरातफरी मच गई। हाईवे पर पैदल आवाजाही कर रहे लोग दहशत में आ गए। करीब आधे घंटे तक टकराव होने से हड़कंप मचा रहा। गनीमत रही की सांड बेकाबू नहीं हुए और बड़ी घटना टल गई। बाजार क्षेत्र में सांडों की आवाजाही से लोगों की जिंदगी पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है।
हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में गौवंशीय पशुओं की बढ़ती संख्या क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी बन चुकी है। बाजार क्षेत्र से होकर स्कूल जाने वाले नौनिहालों को भी जान हथेली में रख आवाजाही को मजबूर होना पड़ रहा है। पूर्व में गौवंशीय पशु के हमले में एक व्यापारी की मौत भी हो चुकी है। शुक्रवार को श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय के मुख्य गेट के समीप दो सांडों के भिड़ने से बाजार में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बामुश्किल भागकर जान बचाई। दोनों सांड तकरीबन बीस मिनट तक भिड़ते रहे गनीमत रही की कोई राहगीर तथा हाईवे पर आवाजाही करने वाले बाइक सवार चपेट में नही आए बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है बावजूद अनदेखी की जा रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, मनीष तिवारी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, फिरोज अहमद, गौरव पंत, बिशन जंतवाल आदि ने गौवंशीय पशुओं को गौसदन भेजने की पुरजोर मांग उठाई है।
