🔳 एकाएक वाहन के आगे से सांडों के आने से चालक ने खोया नियंत्रण
🔳 दुर्घटना से यात्रियों में मची चीखपुकार
🔳 लोगों ने पुलिस की मदद से वाहन के अंदर फंसे यात्रियों को निकाला बाहर
🔳 दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी हुई ठप
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप दो सांडो की भिड़त से वाहन चालक वाहन पर संतुलन को बैठा नतीजतन वाहन असंतुलित होकर हाईवे पर ही पलट गया। वाहन के एकाएक पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आवाजाही कर रहे लोगों ने पुलिस की मदद से वह बामुश्किल अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर बामुश्किल यातायात सुचारु कराया।
शुक्रवार को गरुड़ निवासी रमेश राम वाहन यूके 02 टीए 2515 में पांच यात्रियों को लेकर हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर रवाना हुआ। रमेश हाईवे पर जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) के समीप पहुंचा ही था कि तभी दो सांड आपस में लड़ते हुए हाईवे के बीचो-बीच आ गए। सांडों के वाहन आगे से आ जाने से चालक रमेश वाहन पर नियंत्रण खो बैठा नतीजतन वाहन असंतुलित होकर हाईवे पर ही पलट गया। दुर्घटना से हाईवे पर हड़कंप मच गया। वाहन में सवार यात्रियों में भी चीख पुकार मच गई। हाईवे पर आवाजाही कर रहे ग्राम प्रधान डोबा हरेंद्र सिंह, व्यापारी नेता बिशन सिंह जंतवाल तथा रुप सिंह ने खैरना चौकी पुलिस की मदद से वाहन के अंदर फंसे लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि यात्री को मामूली चोट पहुंची और बड़ी अनहोनी टल गई। हाईवे के बीचो-बीच वाहन के पलटने से यातायात भी ठप हो गया। चौकी प्रभारी दिनेश रमेश पंत की अगवाई में जुटी खैरना पुलिस की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु कराया। यातायात सुचारु होने से जाम में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी, अंकित सुयाल आदि मौजूद रहे।चों-बीच पलटा यात्री वाहन
🔳 एकाएक वाहन के आगे से सांडों के आने से चालक ने खोया नियंत्रण
🔳 दुर्घटना से यात्रियों में मची चीखपुकार
🔳 लोगों ने पुलिस की मदद से वाहन के अंदर फंसे यात्रियों को निकाला बाहर
🔳 दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी हुई ठप
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप दो सांडो की भिड़त से वाहन चालक वाहन पर संतुलन को बैठा नतीजतन वाहन असंतुलित होकर हाईवे पर ही पलट गया। वाहन के एकाएक पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आवाजाही कर रहे लोगों ने पुलिस की मदद से वह बामुश्किल अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर बामुश्किल यातायात सुचारु कराया।
शुक्रवार को गरुड़ निवासी रमेश राम वाहन यूके 02 टीए 2515 में पांच यात्रियों को लेकर हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर रवाना हुआ। रमेश हाईवे पर जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) के समीप पहुंचा ही था कि तभी दो सांड आपस में लड़ते हुए हाईवे के बीचो-बीच आ गए। सांडों के वाहन आगे से आ जाने से चालक रमेश वाहन पर नियंत्रण खो बैठा नतीजतन वाहन असंतुलित होकर हाईवे पर ही पलट गया। दुर्घटना से हाईवे पर हड़कंप मच गया। वाहन में सवार यात्रियों में भी चीख पुकार मच गई। हाईवे पर आवाजाही कर रहे ग्राम प्रधान डोबा हरेंद्र सिंह, व्यापारी नेता बिशन सिंह जंतवाल तथा रुप सिंह ने खैरना चौकी पुलिस की मदद से वाहन के अंदर फंसे लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि यात्री को मामूली चोट पहुंची और बड़ी अनहोनी टल गई। हाईवे के बीचो-बीच वाहन के पलटने से यातायात भी ठप हो गया। चौकी प्रभारी दिनेश रमेश पंत की अगवाई में जुटी खैरना पुलिस की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु कराया। यातायात सुचारु होने से जाम में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी, अंकित सुयाल आदि मौजूद रहे।