🔳 कलमठ पर अतिक्रमण को ध्वस्त करेगा एनएच प्रशासन
🔳 गंगोरी क्षेत्र से मामला सामने आने के बाद अलर्ट मोड पर एनएच प्रशासन
🔳 हाईवे पर अन्य स्थानों पर भी चलेगा विशेष अभियान
🔳 कलमठो के अतिक्रमण की चपेट में आने से हाईवे को नुकसान पहुंचने का अंदेशा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गंगोरी क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी को बने कलमठ पर अतिक्रमण का मामला सामने आने से एनएच प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। एनएच की टीम ने गंगोरी के साथ ही अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण की चपेट में आ चुके कलमठो से अतिक्रमण मुक्त करने की रणनीति तैयार कर ली है। एनएच के सहायक अभियंता निरीक्षण कर अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा। अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
हाईवे पर गंगोरी क्षेत्र में श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन की टीम के निरीक्षण में बरसाती पानी की निकासी को बने कलमठ पर अतिक्रमण कर उसे पाटने का खुलासा होने के बाद अब एनएच प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गया है। एनएच प्रशासन ने भी अतिक्रमण पर नकेल कसने की रुपरेखा तैयार कर ली है गंगोरी के साथ ही हाईवे पर अन्य स्थानों पर भी कलमठो का निरीक्षण अभियान शुरु होगा ताकी सही स्थिति सामने आ सके। कलमठो में अतिक्रमण मिलने पर कलमठो को अतिक्रमण से मुक्त करने को बकायदा अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की तलवार चलेगी। बरसाती पानी की निकासी को बने कलमठो के अतिक्रमण की जद में आने से भविष्य में हाईवे को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है साथ ही पानी के बहाव का रुख आबादी क्षेत्र को होने का खतरा भी है। एनएच के सहायक अभियंता प्रकाश रौतेला के अनुसार निरीक्षण करवाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने को विशेष अभियान शुरु होगा। अतिक्रमणकारियों पर भी कार्रवाई होगी।
