🔳 धनियाकोट गांव में श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय
🔳 कथा श्रवण को आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से बांधा समां
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट गांव स्थित देवी मंदिर में माता रानी के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो उठा। श्रीमद् देवी भागवत कथा श्रवण को आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। कथा व्यास आचार्य भानू प्रकाश पांडेय ने श्रद्धालुओं से सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो उठा।
देवी मंदिर परिसर में बुधवार को धर्माचार्यों ने यजमानों से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोचार के साथ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से महिलाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कथा व्यास आचार्य भानू प्रकाश पांडेय ने कथा पाठ करते हुए मां भगवती की लीलाओं का वर्णन किया। बताया की सच्चे मन से मां की अराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। कहा कि जगत कल्याण के लिए मां हमेशा अलग अलग रुपों में अवतार लेती है। भक्तों से सनातन धर्म की रक्षा को आगे आने का आह्वान किया। कथा श्रवण को डोलकोट, बढेरी, सिमलखा, बादरकोट, तल्लाकोट, मल्लाकोट, हरोली, धारी, गरमपानी , खैरना समेत आसपास के तमाम गांवों से सैकड़ों माता भक्त कथा श्रवण को देवी मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंहत पंकज गिरी, मंहत मोहन मूर्ति, नवीन जलाल, कमलेश जलाल, नवीन सिंह, राहुल सिंह, राजेंद्र सिंह, मन्नू बिष्ट, नीरज सिंह, देवेंद्र सिंह, मोहन सिंह, पान सिंह, गोधन सिंह आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
