🔳 ग्रामीणों से साझा की जागरुकता से जुड़ी अहम जानकारियां
🔳 सीएचसी बेतालघाट के स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी की साझा
🔳 महिला स्वास्थ्य संबंधी बिमारियों से बचाव के बताए तौर तरीके
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

शहीद खेमचंद डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रातःकालीन भ्रमण, व्यायाम व ईश वंदना के साथ हुआ। स्वयंसेवियों ने समूह बनाकर रोपा के ग्रामीणों से साक्षरता आंकड़े एकत्र किए।
एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेतालघाट के जेम्स विवेक ने स्वयंसेवियों के साथ महिला स्वास्थ्य विषय पर चर्चा की। महिलाओं से में टीबी, ब्रेस्ट कैंसर समेत कई अन्य बिमारियों की जानकारी दे बिमारियों से बचाव के तौर तरीके बताए। बीएचडब्लू कविता ने महिलाओं में होने वाले मासिक धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। रोहित ने विश्व क्षय रोग दिवस पर क्षय रोग से जुड़ीं जानकारी साझा की। स्वयंसेवियों ने रोपा गांव पहुंचकर साक्षरता संबंधित आंकड़े एकत्र किए। संचालन अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा. दीपक ने किया। इस दौरान डा. जयति दीक्षित, डा. ईप्सिता सिंह, डा. तरुण कुमार आर्या, डा. निर्मला, कार्यक्रम अधिकारी ममता पांडे, छाया पंत, बबीता करगेती, निशा हाल्सी,पूजा जोशी, पूजा, निकिता बधानी, हिमानी बिष्ट, ममता बोहरा, सरोजनी आदि मौजूद रहे।