🔳 बेतालघाट के सिल्टोना गांव के खेल मैदान में जुटे पशुपालक
🔳 विजेताओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
🔳 विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का किया गया आह्वान
🔳 पशुओं की जांच कर निशुल्क वितरित की गई दवाइयां
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना गांव में पशुपालन विभाग के तत्वावधान में लगी पशु प्रदर्शनी में पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया गया। प्रदर्शनी में गाय वर्ग में हयात राम की गाय विजेता बनी जबकि आशा देवी की भैस, बलबीर सिंह का बैल, रमेश राम की बकरी, हरीश राम की बछिया पहले स्थान पर रही। पशुपालकों को पुरुस्कार वितरित भी किया गया।
सिल्टोना गांव स्थित खेल मैदान में लगी पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. डीसी जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीवीओ ने पशुपालकों को पशुपालन विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। बताया की पशुपालन के जरिए गांवों के लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। पशुपालकों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। आसपास के ब्यासी, नौडा, दडमाडी, सीम, जजूला, गरजोली, बारगल, कफूल्टा समेत तमाम गांवों से पहुंचे पशुपालकों के पशुओं का टीकाकरण कर निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। पशुओं में होने वाली बिमारियों की जानकारी दे बिमारियों से बचाव के तौर तरीके बताए गए। विभागीय योजनाओं से लाभान्वित पशुपालकों की समीक्षा भी की गई। पशु प्रदर्शनी में तय मानक के आधार पर हुई प्रतियोगिता के गाय वर्ग में हयात राम की गाय विजेता बनी। भैंस वर्ग में आशा देवी की भैस, बलबीर सिंह का बैल, रमेश राम की बकरी, हरीश राम की बछिया पहले स्थान पर रही। विजयी पशुपालकों को पुरुस्कार बांटे गए। दो दर्जन से भी अधिक पशुपालकों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के बाद विभागीय अधिकारियों ने गौशाला निर्माण का भी जायजा लिया। ग्रामीणों ने बेसहारा पशुओं के रखरखाव को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान जिंप सदस्य यशपाल आर्या, ग्राम प्रधान किरन आर्या, खीम सिंह, भास्कर चंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय कुमार, दीप चंद्र, डा. लिलेन्द्र जोशी,डा. आयुष सिंह , डा. पवन मेलकानी, डा. संदीप कुमार, अंजू बिष्ट, भुवन चंद्र, राकेश, अजित यादव, मनोज कुमार, भैरव पांडे, किशोरी लाल, तस्लीम अहमद, कमलेश कुमार, देवेंद्र सिंह समेत तमाम पशुपालक मौजूद रहे।