🔳 पानी से मिट्टी तेल की गंध से मचा है क्षेत्र में हड़कंप
🔳 पूर्व में भी जांच को भेजें जा चुके हैं पानी के सैंपल
🔳 जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना क्षेत्र में जल संस्थान की पेयजल योजना से उपलब्ध पानी से मिट्टी तेल की गंध उठने से हड़कंप मचा हुआ है। कुछ दिन पूर्व जल संस्थान के कर्मचारियों के पानी के नमूने एकत्र करने के बाद अब एक बार फिर संबंधित विभाग के अवर अभियंता ने क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर पानी के नमूने एकत्र किए। क्षेत्रवासियों ने अवर अभियंता से नमूने की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की मांग की है।
खैरना बाजार क्षेत्र में पेयजल योजना से उपलब्ध पानी से मिट्टी तेल की गंध से क्षेत्रवासी सख्ते में है। बीते दिनों मामले के सामने आने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने पानी के सैंपल एकत्र कर जांच को भेजें। मंगलवार को दोबारा जल संस्थान के अवर अभियंता चेतन कुमार की अगुवाई में खैरना बाजार क्षेत्र में पानी के नमूने एकत्र करने को विशेष अभियान चलाया गया। एक एक कर अलग अलग घरों से पानी के नमूने एकत्र कर जांच को भेजें गए। अवर अभियंता चेतन कुमार ने बताया की दोबारा सेंपल एकत्र कर जांच को भेजें जाएंगे। मुख्य टैंक का भी निरीक्षण कर लिया गया है फिलहाल स्थिति ठिक है‌। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालम सिंह पिनारी, मदन सिंह मेहरा, विनोद सिंह, खुशहाल सिंह आदि मौजूद रहे।