🔳 तीन सदस्यीय टीम ने किया अस्पताल का निरीक्षण
🔳 आपातकालीन कक्ष, औषधि केंद्र, ओपीडी का लिया जायजा
🔳 कई अन्य बिंदुओं पर भी फिडबैक ले तैयार की रिपोर्ट
🔳 पिछले वर्ष सीएचसी जीत चुका है छह लाख रुपये का पुरस्कार
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अस्पताल में सुविधाओं, स्वच्छता व गुणवत्ता तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की नब्ज टटोलने को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कायाल्प योजना के तहत पहुंची विशेष टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। योजना के तहत सभी वर्गों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अस्पतालों को सम्मानित किए जाने का प्रावधान है।
बुधवार को कायाकल्प की तीन सदस्यीय विशेष टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंची। टीम में शामिल डा. बीपी पुरोहित, रंजीत सिंह रावत, हेम लता बुटोला ने आपातकालीन केंद्र, ओपीडी, औषधी केंद्र का निरीक्षण किया। अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। पर्यावरण संरक्षण के दिशा में किए जा रहे कार्यों का फिड बैंक लिया। टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों से भी कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। चिकित्सा प्रभारी डा. जेएस पटपटिया ने विभागीय टीम को अस्पताल से संचालित कार्यों की जानकारी दी। विभागीय टीम ने निरीक्षण कर अलग-अलग बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की। बीते वर्ष भी सीएचसी गरमपानी ने पर्यावरण मैत्री वर्ग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर छह लाख रुपये की पुरुस्कार राशि जीती थी। स्वास्थ्य कर्मियों ने उम्मीद जताई की बेहतर प्रबंधन के दम पर इस वर्ष भी सीएचसी विजेता बनेगा। इस दौरान डा. योगेश कुमार, डा. अभिलाषा पांडे, डा. अनिल गंगवार, डा. गौरव कैड़ा, पवन पांडेय, गिरीश चंद्र पांडेय, विनोद जोशी, कमलेश, प्रमोद भट्ट, राकेश, किरन, पंकज, रंजीत आदि मौजूद रहे।