🔳 रामगढ़ ब्लॉक के कफलाड़ गांव में श्रीमद् देवी भागवत कथा से माहौल भक्तिमय
🔳 कथा श्रवण को आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 विशेष मंत्रोचार के साथ गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना
🔳 28 मार्च को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के कफलाड़ गांव स्थित धूनी देवी मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण को मंदिर पहुंच रहे हैं। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को नवरात्र व्रत के विधान की विस्तार से जानकारी दी।
कफलाड़ गांव स्थित देवी मंदिर में मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन धर्माचार्य दीपक गुरुरानी, भास्कर जोशी व हर्ष पलड़िया ने यजमान डीके पांडे, तारा दत्त जोशी, राजेंद्र सिंह, मोहन चंद्र जोशी, लक्ष्मण सिंह, बाला दत्त, भाष्करानंद पंत, कैलाश सिंह, अंबा दत्त आदि से विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोचार के साथ गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। कथा व्यास कपिल देव ने कहा कि नवरात्र पर देवी भागवत का बड़ा महत्व है। कथा का श्रवण व अनुसरण ध्यान पूर्वक करने का आह्वान किया। कथा व्यास ने बताया की सदमार्ग पर चलने से ही माता रानी के आशीर्वाद की प्राप्ति संभव है। कथा श्रवण को सुयालबाड़ी, ढोकाने, गंगरकोट, बसगांव, टिकुरी, बांज, सुयालखेत समेत तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु देवी मंदिर पहुंचे। भजन मंडल ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। 28 मार्च को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा। इस दौरान चंदन सिंह, प्रकाश जोशी, दिनेश पंत, राजेंद्र सिंह, डीके पांडे, पानी सिंह, गोविंद बल्लभ समेत मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
