🔳 वार्षिकोत्सव सृजन 2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
🔳 विद्यालय के मेधावियों को किया गया सम्मानित
🔳 कैरियर एंड गाइडेंस हैंड बुक का भी किया गया विमोचन
🔳 पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांधा। प्रतियोगिताओं व परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। हाऊस ट्रॉफी यमुनोत्री सदन को सौंप गई।
मंगलवार को विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव सृजन 2026 का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, बीडीसी महिपाल सिंह तथा विशिष्ट अतिथि राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष डा. शिवराज सिंह व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा, प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन के कार्यों की सराहना कर पीएम श्री योजना का लाभ उठाने तथा शैक्षिक उत्कृष्टता पर जोर दिया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक आख्या पेश की। विद्यालय के कई शिक्षकों के साथ ही निशांत बिष्ट, प्रियंका बिष्ट, सुमित गौणी समेत 60 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को जागरुक करने के उद्देश्य से कैरियर एंड गाइडेंस हैंड बुक का भी विमोचन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांधा। जौहार महोत्सव, भ्रण हत्या व मतदाता जागरुकता पर हुए कार्यक्रमों ने ध्यान खिंचा। इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, पीटीए अध्यक्ष नवीन जोशी, एसएमसी अध्यक्ष तनुजा राणा, जंग बहादुर मेहरा, कुलवंत सिंह, अभिषेक बिष्ट, रत्नाकर शुक्ला, डा. ललित पाठक, भंवर सिंह, रेनू उपाध्याय, कुंवर पपनै, प्रवीण तिवारी, ओमप्रकाश, ऐश्वर्या, पीएस रावत, देवेंद्र राम, दीपक साहू, धीरज, मोहन मेहरा, हेम चंद्र पपनै आदि मौजूद रहे।
