🔳 एकाएक हुई घटना से स्वजनों में मचा हड़कंप
🔳 सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर
🔳 हल्द्वानी स्थित अस्पताल में हालत अब भी नाजुक
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के पुराना चौरसा गांव में खेत से लौटकर घर पहुंची महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला के बेसुध होने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्वजन उसे लेकर सीएचसी गरमपानी पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
पुराना चौरसा गांव निवासी मनोहर की पत्नी रश्मि खेतों में काम करने के बाद घर पहुंची। बच्चों से मिलने के बाद उसने एकाएक जहरीले पदार्थ गटक लिया। रश्मि के जहरीले पदार्थ का सेवन करने की सूचना स्वजनों में हड़कंप मच गया। बगैर समय गवांए उसे निजी वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने रश्मि का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया यह अभी रहस्य बना हुआ है। रश्मि के पति मनोहर के अनुसार पत्नी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
