🔳 पंचायत प्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जताया रोष
🔳 एसडीएम को ज्ञापन सौंप प्रकिया रोकनें की उठाई मांग
🔳 मनमानी पर दी आंदोलन की चेतावनी
🔳शराब की दुकान से गांवों के अशांत होने का जताया अंदेशा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर पातली बाजार में शराब की दुकान का विरोध में स्वर बुलंद होने के बाद अब अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने की सुगबुगाहट से पंचायत प्रतिनिधियों समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े सदस्यों व ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। क्षेत्रवासियों ने श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका को ज्ञापन सौंप शराब की दुकान की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग उठाई। चेतावनी दी है कि यदि मनमानी की गई तो फिर सड़क पर उतर आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकानों का विरोध तेज हो गया है। समीपवर्ती पातली बाजार क्षेत्र में शराब की अतिरिक्त दुकान की निविदा प्रकाशित होने के साथ ही विरोध के स्वर उठने के बाद अब बेतालघाट ब्लॉक के रातीघाट क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान की सुगबुगाहट से क्षेत्रवासियों का पारा चढ़ गया है। बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष गरमपानी नीरज बिष्ट की अगुवाई में श्रीकैंची धाम तहसील मुख्यालय पहुंचे ब्लॉक प्रमुख अंकित साह समेत कई अन्य पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शराब की दुकान खोलने पर गहरी नाराजगी जताई। उपजिलाधिकारी मोनिका को ज्ञापन सौप बताया की रातीघाट क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से आसपास के गांवों का माहौल अशांत होगा। कैंची धाम आश्रम से महज पांच किमी दूरी पर स्थित रातीघाट बाजार में शराब की दुकान को आस्था से खिलवाड़ करार दे तत्काल प्रक्रिया रोकने की मांग उठाई। चेतावनी दी की यदि आबकारी विभाग मनमानी पर आमादा हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालम पिनारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र भंडारी, तारा सिंह आदि मौजूद रहे।