🔳 ऊंचाकोट गांव को भी रवाना हुआ गैस वाहन
🔳 ऑनलाइन बुकिंग होने के बाद विभाग ने शुरु किया वितरण
🔳 पहले दिन व्यवस्था लड़खड़ाने से मायूस होकर लौटे थे उपभोक्ता
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित गैस गौदाम पहुंचे उपभोक्ताओं को दूसरे दिन राहत मिल गई। करीब पचास सिलेंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए गए जबकि समीपवर्ती ऊंचाकोट गांव को भी रसोई गैस वाहन रवाना कर सिलेंडर वितरित किए गए। पहले दिन ऑनलाइन बुकिंग न हो पाने से उपभोक्ताओं को काफिर दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
अमेरिका इजरायल व ईरान के बीच युद्ध के बाद गैस संकट बढ़ने से एकाएक गैस की ऑनलाइन बुकिंग बंद हो गई। बीते बुधवार को बेतालघाट स्थित गैस गौदाम पर आसपास के क्षेत्रों से ग्रामीण रसोई गैस सिलेंडर लेने पहुंचे पर शाम तक बुकिंग न होने से सिलेंडर नहीं मिल सका। आनन फानन में ब्लॉक के ऊंचाकोट गांव को गैस लेकर रवाना होने वाले वाहन को भी रोक दिया गया। गुरुवार को सुबह एक बार फिर ग्रामीण गोदाम पहुंचे। राहत की बात रही की काफि प्रयासों के बाद ही सही पर बुकिंग हो गई। गैस गोदाम प्रबंधक मोहन चंद्र कांडपाल ने बताया की करीब पचास सिलेंडर वितरित किए गए जबकि ऊंचाकोट गांव को भी वाहन रवाना कर सिलेंडर वितरित किए गए। सिलेंडर उपलब्ध होने से ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।
