🔳 श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन व पूर्ति विभाग ने चलाया अभियान
🔳 रसोई गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर तीन सिलेंडर किए जब्त
🔳 गैस खत्म होने पर लकड़ी की व्यवस्था करने अन्यथा होटल बंद रखने के निर्देश
🔳 संयुक्त टीम के एकाएक चले अभियान से मचा रहा हड़कंप
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन व पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची से छड़ा बाजार तक होटल, ढाबो व रेस्टोरेंटों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर तीन घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग पर उन्हें जब्त कर लिया। व्यवसायियों को व्यवसायिक सिलेंडरों के इस्तेमाल को निर्देशित किया। गैस खत्म होने पर लकड़ी का इस्तेमाल करने अन्यथा प्रतिष्ठान बंद रखने को कहा।
इजरायल अमेरिका – इरान युद्ध से गैस की आपूर्ति पर संकट गहराने के अंदेशे से अब श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन व पूर्ति विभाग एक्शन मोड पर आ गया है। गुरुवार को उपजिलाधिकारी मोनिका की अगुवाई में संयुक्त टीम ने कैंची, रातीघाट, गरमपानी, खैरना व छड़ा बाजार क्षेत्र में घरेलू रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने को विशेष चैकिंग अभियान चलाया। संयुक्त टीम के एकाएक चले अभियान से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम ने तीन प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक इस्तेमाल पर सिलेंडरों को जब्त कर लिया। उपजिलाधिकारी मोनिका ने होटल व्यवसायियों को व्यवसायिक सिलेंडरों का ही इस्तेमाल के सख्त निर्देश दिए। चेताया की नियमों के उल्लघंन पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्ति निरीक्षक अनीता पंत ने सिलेंडर खत्म होने पर लकड़ी की व्यवस्था करने अन्यथा प्रतिष्ठान बंद रखने को कहा। इस दौरान तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी, राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे, पूर्ति निरीक्षक सुनिति रावत सहित राजस्व पुलिस की टीम मौजूद रही।
