🔳 पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में हुई कार्यशाला
🔳 अलग-अलग सत्रों में दी गई कई अहम जानकारियां
🔳 परीक्षा परिणाम की समीक्षा के साथ ही कमजोर विषय पर मेहनत का किया गया आह्वान
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में गाइडेंस व करियर काउंसलिंग कार्यशाला के दौरान आठवीं से ग्यारवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को अलग अलग सत्र में कई अहम जानकारियां दी गई। काउंसलिंग मनौवैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों की करियर के संबंध में जागरुकता, लक्ष्य निर्धारण व पढ़ाई की आदत के साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर रिपोर्ट तैयार की।
मंगलवार को विद्यालय परिसर में मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया के तहत हुए कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक डा. शिल्पी राजपूत व डा. शोफिया खान ने विद्यार्थियों के साथ करियर ओरियंटेशन, स्टेडी हैबिट्स पर चर्चा कर कई अहम सुझाव दिए। व्यक्तिगत काउंसलिंग कर बेहतर भविष्य की तैयारी को भी जानकारी साझा की। ऑनलाइन सत्र के माध्यम से परीक्षा परिणाम की समीक्षा, कमजोर विषय की पहचान कर सुधार को भी सुझाव दिए। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी को भी कई अहम जानकारियां साझा की। कार्यशाला में आठवीं से ग्यारवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान प्रधानाचार्य डा.संजीव अहलावत, डा. रेणु उपाध्याय, रत्नाकर शुक्ला, ओमप्रकाश, पीएस रावत, ऐश्वर्या, ललित मोहन जोशी, शकील सिद्दीकी, धीरज आदि मौजूद रहे।
