🔳 जीआइसी रातीघाट में लगे शिविर में किया गया आह्वान
🔳 कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला में भी साझा की गई महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳 सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ स्वरोजगार पर भी दिया गया जोर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

शहीद संजय सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान के तहत किशोरावस्था जागरुकता व कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कई अहम जानकारियां दी गई। छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले विभिन्न परिवर्तन व चुनौतियों से निपटने को अहम जानकारियां साझा की गई जबकि विद्यार्थियों से रुचि के अनुसार कैरियर चुनने का आह्वान किया गया।
मंगलवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सोमपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से बेहतर भविष्य के लिए कार्यक्रम से मिली जानकारी लाभ उठाने की अपील की। एएनएम मनीषा तिवारी ने छात्राओं से मानसिक व शारीरिक परिवर्तनों से न घबराने तथा चुनौतियों से निपटने का आह्वान किया। एएनएम ने कई बिंदुओं पर परामर्श दे छात्राओं से माता व बड़ी बहन से नि: संकोच चर्चा पर बल दिया। कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला में डा. प्रगति जैन ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत के दम पर तय लक्ष्य को हासिल करने को कहा। बताया कि सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ ही स्वरोजगार के जरिए सपनों को पूरा किया जा सकता है। डा. प्रगति ने बारी बारी से विद्यार्थियों के सवालों का जवाब दे उनकी जिज्ञासा शांत की। इस दौरान दिनेश सिंह रावत, हरीश चंद्र पनेरु, राधेश्याम, डा. प्रदीप शर्मा, निशा आदि मौजूद रहे।