🔳 ट्रैफिक पुलिस ने इंटरसेप्टर वाहन की मदद से चलाया अभियान
🔳 25 टैक्सी व निजी कार चालक भी रडार में आए
🔳 प्रेशर हाॅर्न व काले शीशे लगाने वालों पर भी हुई कार्रवाई
🔳 ट्रैफिक पुलिस के एकाएक चले अभियान से मचा हड़कंप
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर फर्राटा भर रहे वाहनों व प्रेशर हाॅर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे वाहनों का ताबड़तोड़ चालान कर जुर्माना लगाया गया। भवाली से अल्मोड़ा की ओर तेज रफ्तार रोडवेज बस दौड़ाकर यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने पर दोनों वाहनों के चालकों का भी चालान किया गया। एकाएक चले चैकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
सोमवार को टीआई भवाली महेश चंद्रा की अगुवाई में इंटरसेप्टर वाहन की मदद से हाईवे पर खैरना क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। तेज रफ्तार दौड़ा रहे वाहन चालकों को रडार पर ले कुल तीन वाहनों के ताबड़तोड़ चालान कर पचास हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस की टीम ने अभियान के दौरान भवाली से अल्मोड़ा की ओर तेज रफ्तार दौड़ रही रोडवेज बस के साथ ही 23 निजी व टैक्सी कारों का चालान किया। टीम ने रोडवेज बस चालकों को तेज रफ्तार वाहन दौड़ा यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने पर कड़ी फटकार भी लगाई। प्रेशर हाॅर्न बजाने व काले शीशे लगाने पर दो वाहन चालकों तथा तीन वाहन चालकों के यातायात नियमों के उल्लघंन पर चालानी कार्रवाई की गई। टीआई महेश चंद्रा ने बताया की ओवरस्पीड वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा। चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान मनोज पंत, हरीश नाथ आदि मौजूद रहे।
