🔳 रामगाढ़ क्षेत्र में हुआ हादसा, दुर्घटनाग्रस्त कार के नीचे फंसे सवार
🔳 स्थानीय व्यापारियों ने बामुश्किल बाहर निकाल पहुंचाया अस्पताल
🔳 घायलों का अस्पताल में हुआ उपचार, गंभीर घायल को किया रेफर
🔳 प्रथमदृष्टया स्टेरिंग लाॅक होना बताया जा रहा दुर्घटना का कारण
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में कार के असंतुलित होकर पलटने से वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल एक महिला को सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया कार का स्टेयरिंग लाॅक होने से वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आंशका है।
चालक गणेश राम कार यूए 04डी 9164 में पारिवारिक सदस्यों को लेकर हल्द्वानी से हवालबाग की ओर रवाना हुआ। गणेश हाईवे पर अतिसंवेदनशील रामगाढ क्षेत्र में पहुंचा ही था की वह एकाएक कार पर संतुलन खो बैठा नतीजतन कार असंतुलित होकर थुआ की पहाड़ी से टकराकर पलट गई। कार के पलटने से हाईवे पर हड़कंप मच गया। स्थानीय व्यापारी रघुराज सिंह बर्गली व अन्य लोगों ने कार के अंदर फंसे चालक गणेश, रेखा देवी, गंगा देवी तथा तारा देवी व माही को बामुश्किल बाहर निकाला। निजी वाहन से सभी घायलों को उपचार के लिए लिए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंगा देवी को सिर पर गंभीर चोट होने से हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। सूचना पर खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, राजेंद्र सती भी घटनास्थल पर पहुंचे। हाईवे के बीचोंबीच पलटी कार को स्थानीय लोगों की मदद से हटाकर यातायात सुचारु करवाया। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल लोगों के विषय में भी जानकारी जुटाई।