🔳 वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में किया दमदार प्रदर्शन
🔳 800 मीटर दौड़ में कृष सबसे तेज दौड़कर बने विजेता
🔳 विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
🔳 शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय में हुआ वार्षिक क्रीड़ा समारोह
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का रंगारंग आगाज हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेधावियों ने दमदार प्रदर्शन कर मेडल अपने नाम किए। बालिका वर्ग में पूजा जोशी जबकि बालका वर्ग में नीरज कुमार ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेताओं को चमचमाती ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार व मुख्य अतिथि हेम चंद्र आर्या, विशिष्ट अतिथि डा. दीप चंद्र रेखाडी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खिलाड़ीयों को खेल मैदान पर खेला भावना का परिचय देने का संकल्प दिलाया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन जीने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लंबी कूद बालक वर्ग में सतीश चंद्र जबकि बालिका वर्ग में निकिता बधानी विजेता बनी। गोला फेंक में ज्योति तथा बालक वर्ग में नीरज कुमार ने बाजी मारी। भाला फेंक में सुनील व बालिका में विनिता विजेता बनी। 200 व 100 मीटर दौड़ में पूजा जोशी ने शानदार जीत दर्ज की। 400 मीटर में निकीता बधानी सबसे तेज दौड़कर विजेता बनी। बालक वर्ग 800 मी. दौड़ में कृष सिंह बोहरा ने जीत दर्ज की। 100 मी. में दीपक कुमार ने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन पर पूजा व नीरज ओवरआल चैम्पियन चुने गए। विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी डा. जयति दीक्षित, डा. इप्सिता सिंह, डा. दीपक, डा. तरुण कुमार आर्या, ममता पांडे, डा. निर्मला, संतोष भारती, प्रकाश आर्या, यूएस सिजवाली, कमलेश बिष्ट, केडी सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
