🔳 शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर चलाया अभियान
🔳 तीन डंपरों में ओवरलोडिंग की पुष्टि पर कार्रवाई की संस्तुति
🔳 उपखनिज को ढककर ले जाने की भी हुई जांच
🔳 प्रशासन के एकाएक चले अभियान से मचा हड़कंप
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने विशेष चैकिंग अभियान चलाकर तीन वाहनों के चालान की संस्तुति परिवहन विभाग को की वहीं उपखनिज लदे वाहनों को तीरपाल से ढके होने का भी जायजा लिया। प्रशासन के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
गुरुवार को श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका ने मय टीम शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। उपखनिज से लदे वाहनों के प्रपत्रों की जांच की गई। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर उपखनिज लदे वाहनों को तीरपाल से ढके जाने का भी जायजा लिया गया। अभियान के दौरान तीन डंपरों में मानक से अधिक उपखनिज लदे पाए जाने पर एसडीएम ने परिवहन विभाग को चालानी कार्रवाई की संस्तुति की। डंपर चालकों को चेतावनी दी की नियमों के उल्लघंन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपखनिज को ढक कर लाने ले जाने को निर्देशित किया। साफ कहा की चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासनिक टीम के एकाएक चले अभियान से कई वाहन चालक वाहनों को मोटर मार्ग किनारे खड़े कर नदारद हो गए।
